भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ अनामिका ने हरेला पर्व पर पौधारोपण को लेकर बैठक की। सीडीओ अनामिका ने बताया 16 जुलाई को हरेला पर्व पर दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। सीडीओ ने पौधों की निशुल्क व्यवस्था के लिए वन विभाग को कहा है। उन्होंने पौधारोपण में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्थानीय लोग, संस्थाओं, जिला विकास प्राधिकरण और वन पंचायत का सहयोग लेने की अपील की। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी, पूजा जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद