फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवि में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर सोमवार को खुल गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते परिसर बंद चल रहे थे। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया समय से कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी करने को कहा गया है। इधर, डीएसबी की परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कि विवि से छात्रों की सूची मिलते ही वरीयता सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, डीएसबी परिसर के छात्रनेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। छात्रनेताओं ने कहा कि प्रवेश वरीयता सूची जल्द जारी की जाए ताकि नए शैक्षणिक सत्र की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके। कहा यदि समय पर प्रवेश नहीं हुआ तो विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में करन सती, अभिषेक कुमार, आशीष कबड़वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें