फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली में कार के खाई में गिरने से ठेकेदार समेत दो घायल

Fri, 19 Jun 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नैनीताल से भवाली की तरफ आ रही कार के भूमियाधार मस्जिद के पास खाई में गिरने से ठेकेदार समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से भवाली सीएचसी में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार प्रिंस और अमनप्रीत सिंह वैद्य (कर्मचारी एयरफोर्स स्टेशन भवाली) कार से बृहस्पतिवार को नैनीताल से भवाली की ओर आ रहे थे। भूमियाधार मस्जिद तिराहे के बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि हादसे में घायल एयरफोर्स स्टेशन के ठेकेदार प्रिंस और कर्मचारी अमनदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन


51 वाहनों का चालान, छह सीज
नैनीताल। परिवहन विभाग ने उच्च न्यायालय की ओर से प्रतिबंधित टैक्सी बाइक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 51 वाहनों का चालान और छह वाहन सीज किए गए। बृहस्पतिवार को परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार और अपराजिता पांडे के नेतृत्व में दो टीमों ने कार्रवाई की। टीमों ने हनुमानगढ़ी, तल्लीताल डांठ, मॉल रोड, राजभवन मार्ग और मल्लीताल क्षेत्रों में चेकिंग की। अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्रों में चल रही 25 बाइक का चालान किया गया। अन्य उल्लंघन पर 15 वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। दूसरी टीम ने 11 दोपहिया वाहनों का चालान किया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें