फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नलकूप खराब होने से फॉरेस्ट चौकी में ढाई सौ परिवार पानी को तरसे

Mon, 29 Apr 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फॉरेस्ट चौकी के नलकूप के पंप में खराबी आने से रविवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया रहा। इस दौरान क्षेत्र के ढाई सौ परिवार पानी के लिए परेशान रहे। जल संस्थान की ओर से तीन टैंकरों के माध्यम से जवाहर ज्योति, कुमाऊं कॉलोनी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पानी बांटा गया।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं। फॉरेस्ट चौकी नलकूप के खराब होने से क्षेत्र में हजारों की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। इस दौरान विभाग की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी दिया गया। जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि फॉरेस्ट चौकी के नलकूप का पंप खराब होने से समस्या आई है। नलकूप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। नलकूप की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें