फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजर और जामुन स्रोत नाले में फंसीं जिप्सी: पर्यटको में मची चीख पुकार; वन कर्मियों ने सभी को सकुशल निकाला

Mon, 16 Jun 2025 11:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ढिकाला जोन से लौट रहे पर्यटकों की दो जिप्सियां रविवार को उफान पर आए नालों में फंस गईं। इससे पर्यटकों की जान पर बन आई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने दोनों जिप्सियों से पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
जामुन स्त्रोत में फंसी पर्यटकों की जिप्सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढिकाला जोन से लौट रहे पर्यटकों की दो जिप्सियां रविवार को उफान पर आए नालों में फंस गईं। इससे पर्यटकों की जान पर बन आई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने दोनों जिप्सियों से पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में बहाव कम होने पर जिप्सियां भी वहां से निकाली गईं। हादसे में सभी को सुकशल उनके गंतव्य को भेज दिया गया।

14 जून को ढिकाला में रात्रि विश्राम के लिए गए पर्यटक रविवार सुबह लौट रहे थे। इधर भारी बरसात के चलते सुबह 11 बजे के आसपास गाजर स्रोत नाले में तेज बहाव के साथ जल स्तर बढ़ गया। इसी बीच ढिकाले से लौट रहे जिप्सी चालक ने वाहन पार करने की कोशिश की, मगर तेज बहाव के चलते वह बीच नाले में फंस गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों की चीख-पुकार के बीच सूचना वन कर्मियों तक पहुंची। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने मशक्कत करते हुए जिप्सी में सवार महिला सहित चार पर्यटकों को जिप्सी से उतारकर नाला पार करवाया। दूसरी ओर जामुन स्रोत में भी जिप्सी फंसने के बाद एक महिला और चालक को वन कर्मियों ने बाहर निकाला।

बारिश होते ही कॉर्बेट प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

रविवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया। रात्रि विश्राम में गए पर्यटकों को सकुशल पार्क से बाहर लाने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी को नोडल अधिकारी बनाया। पार्क वार्डन सुबह ही वन कर्मियों के साथ ढिकाला पहुंचे और वहां से पर्यटकों को पार्क से बाहर भेजना शुरू कर दिया। वहीं कैंटर सवार पर्यटक भी सुल्तान से आगे नहीं जा सके।

स्रोत के पास पेड़ गिरने से फंसे पर्यटक
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला से लौटते समय साजगढ़ी स्रोत के पास अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से 15 से 20 जिप्सी फंस गई। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि कटर से पेड़ काटकर पर्यटकों को निकाला गया। बारिश होने से पर्यटकों को परेशानी हुई, लेकिन सभी को सकुशल निकाला गया।

रास्ता खराब होने पर बंद होंगे पर्यटन जोन

विज्ञापन

सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून सीजन में ढेला, झिरना और गर्जिया पर्यटन जोन खुले रहेंगे। ढेला, झिरना के अलावा गर्जिया जोन में बारिश की वजह से रास्ते खराब होने पर जोन को बंद किया जाएगा। गर्जिया जोन में बारिश के दौरान के सबसे ज्यादा रास्ते खराब होते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें