नैनीताल। नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव को लेकर डीएसबी परिसर के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर भिड़ गए। चेतावनी के बाद भी जब वह शांत नहीं हुए तो पुलिस ने दोनों गुटों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं के दो गुटों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष एक दूसरे की शिकायत लेकर तल्लीताल थाने पहुंच गए। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और थाने में ही दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। पुलिस के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के अभिषेक और करन समेत अन्य पांच छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद