फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में 12 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
रामनगर महाविद्यालय में एबीवीपी के प्रत्याशी जुलूस निकालते। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। एनएसयूआई, एबीवीपी से जुड़े प्रत्याशियों ने नारेबाजी और जुलूस निकालने के बाद 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

छात्रसंघ प्रभारी डॉ. एसएस मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष मेहरा, एनएसयूआई के योगेश सिंह रावत, छात्र उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप चौधरी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी शर्मा ने नामांकन कराया। सचिव पद के लिए प्रशांत कुमार, धीरज रावत और सुमित, संयुक्त सचिव पर अमन सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव पर धीरेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष पर तुषार जैड़ा और नरेंद्र सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर पीयूष रावत सहित कुल बारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नाम वापसी बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। दोपहर एक से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 3:30 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी। 23 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आम सभा होगी। 24 दिसंबर को मतदान प्रात: नौ से दो बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर प्राचार्य विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इस बार कुल 4627 विद्यार्थी मतदान करेंगे। इनमें से 1838 छात्र और 2789 छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. जीसी पंत ने सभी प्रत्याशियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, प्रशासन का आभार जताया।

रामनगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के प्रत्याशी जुलूस निकालते।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें