फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्लीताल क्षेत्र में दो पक्ष भिड़े, महिला व बुजुर्ग चोटिल

Wed, 03 Dec 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल धामपुर बैंड में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मल्लीताल धामपुर बैंड निवासी महिला का आरोप है कि सोमवार रात वह बच्चों के साथ घर पर काम कर रही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले बुजुर्ग ने शराब के नशे में हंगामा किया। विरोध पर बुजुर्ग ने उस पर किसी नुकीले सामान से वार कर उसे चोटिल कर दिया। बीचबचाव करने के लिए पहुंचे बच्चों से भी मारपीट की गई। बुजुर्ग का कहना है कि महिला व परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने महिला पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दोनों पक्ष मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे जहां कई घंटे तक दोनों पक्ष हंगामा करते रहे। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मारपीट और हंगामा करने पर धामपुर बैंड निवासी पूरन पाठक व रेवा देवी के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें