फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: चुनावी जुलूस को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में भिड़े दो गुट, पुलिस पहुंची; परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 13 Sep 2026 10:48 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। रविवार को उपाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक प्रचार जुलूस और नारेबाजी को लेकर आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज गेट पर हुए हंगामे के बाद प्राचार्य के समक्ष विरोध जताते छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही एमबीपीजी कॉलेज की सियासत में उबाल आ गया है। चुनावी रंग दिखने लगा है और समर्थकों में जोश हावी है। आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब उपाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए।बताया जा रहा है कि दोनों गुट चुनाव प्रचार के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस निकालने और नारेबाजी को लेकर पहले कॉलेज परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हो गई। बात बढ़ती देख कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाई और दोनों गुटों को परिसर से बाहर कर दिया।प्रशासन की सख्ती के बाद मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। बाहर निकलते ही दोनों गुट कॉलेज गेट पर ही आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। गेट पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


कुछ देर तक गेट पर ही घमासान चलता रहा। बाद में अन्य छात्रों और स्टाफ के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गुटों के समर्थक तितर-बितर हो चुके थे और मामला शांत हो गया था। फिलहाल कॉलेज परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है ताकि दोबारा कोई हंगामा न हो। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए, हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें