फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बहेड़ी से बुर्के में नैनीताल पहुंचीं दो युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर बहेड़ी निवासी दो युवतियां बीते दिवस नैनीताल पहुंच गईं। अपनी पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्का भी ओढ़ लिया। इनमें से एक युवती मुस्लिम और दूसरी हिंदू समुदाय की थी। तल्लीताल पुलिस ने संदिग्ध पाते हुए युवतियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी यूपी निवासी दो युवतियों का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर परिजनों ने उन्हें फटकार दिया। फटकार से नाराज युवतियां भागकर नैनीताल पहुंच गईं। बीती देर रात युवतियों को बुर्के में इधर-उधर घूमते देख पुलिस को शक हुआ। मौके पर मौजूद कांस्टेबल चनी राम और शिवराज राणा ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि दोनों युवतियां घर से गुस्सा होकर यहां आई हैं।
युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों के परिजनों को सूचना दी। देर रात युवतियों के परिजन नैनीताल पहुंचे। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों युवतियों की काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें