हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज में 23 असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन किया था, इसमें दो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने शासन को पत्र भेजा है।
शासन ने मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में 35 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती थी, इसमें केवल 23 ने अप्रैल में ज्वाइन किया था। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ज्वाइन करने की औपचारिकता पूरी करने के बाद से ही कार्य पर नहीं आए हैं। दूसरे ने दो से तीन दिन तक अपने विभाग में काम किया, इसके बाद से वह भी ड्यूटी में नहीं पहुंचे हैं। पांच असिस्टेंट प्रोफेसर ने मेडिकल काॅलेज प्रबंधन से ज्वाइन करने के लिए समय मांगा था। संबंधित चिकित्सकों ने भी ज्वाइन नहीं किया है। इस बाबत मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि ड्यूटी पर नहीं आने वाले दो असिस्टेंट प्रोफेसर के संबंध में शासन को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।