फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेस अस्पताल में नेत्र रोगियों की जांच के लिए दो काउंटर स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में मेडिकल बनवाने के लिए आने वाले और ओपीडी में नेत्र रोगों की जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अब अलग-अलग काउंटर स्थापित कर दिए हैं। अब तक एक ही काउंटर होने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। बेस अस्पताल के पीएमएस डाॅ. केएस दताल ने बताया कि अस्पताल में अभी तक केवल एक ही ऑप्टोमेट्रिस्ट थे। वही नेत्र रोगियों के साथ ही मेडिकल आदि बनाने के लिए आने वाले लोगों की आंखों की जांच करते थे। इससे मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद अब अस्पताल में दो ऑप्टोमेट्रिस्ट की व्यवस्था कर दी गई है। दोनों के लिए अलग अलग काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें