हल्द्वानी/लालकुआं। लोकलाज के डर से नवजात को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। लालकुआं मोतीनगर इंटर काॅलेज के पास से बहने वाली सिंचाई विभाग की नहर में बीती 17 जुलाई को नवजात पड़ा दिखाई दिया। नवजात को नहर से उठाया तो पता चला कि उसकी सांसें थमी चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नवजात के शव को सोमवार तक मोर्चरी में रखा गया था। पहचान न होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। आशंका जताई गई है कि किसी अविवाहिता ने लोकलाज के भय से नवजात को नहर में फेंक दिया होगा। लालकुआं कोतवाल बीएस फत्र्याल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।