फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha News: बरोर नदी में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत, ईद की तैयारियों में जुटे गांव में पसरा मातम

Thu, 28 Mar 2024 04:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

किच्छा में दो बच्चे बरोर नदी में नहाते समय डूब गए। वहां मछली का आखेट करने गए युवकों ने एक बच्चे को डूबा देख गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल गए। जहां ड़क्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलपुरा में बुधवार को दो बच्चे गांव के पास से बरोर नदी में नहाते समय डूब गए। वहां मछली का आखेट करने गए युवकों ने एक बच्चे को डूबा देख गांव के लोगों को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी किच्छा में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आतिफ मलिक (9) पुत्र फैसल मलिक और फैजान (9) पुत्र अफरोज मलिक गांव के पास बरोर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।नदी में मछली पकड़ रहे युवकों ने एक बच्चे को पानी में उतराया देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। इस पर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीण दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद परिजन दोनों के शव घर ले गए। सूचना पर कोतवाली से एसएसआई विनोद जोशी गांव मलपुरा पहुंचे और शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पटवारी की सूचना पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बताया कि लालपुर से आने वाली नदी में कई जगह घुमावदार मोड़ हैं जिसके चलते नदी कई जगह गहरी है।

विज्ञापन

ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित


आतिफ कक्षा चार और फैजान कक्षा तीन का था छात्र
परिजनों ने बताया कि आतिफ आजादनगर के फोनेक्स स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था जबकि फैजान लालपुर के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। बताया गया कि स्कूल में अवकाश होने के चलते दोनों बच्चे घर पर ही थे। दिन में गर्मी होने के चलते वह नदी में नहाने गए और हादसे का शिकार हो गए।

एक सप्ताह में दूसरी घटना से लोग स्तब्ध
एक सप्ताह में दूसरी बार नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत से लोग स्तब्ध हैं। वहीं परिवार के लोग ईद मनाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन सिरौलीकलां और मलपुरा गांव में हुईं इन घटनाओं से मातम पसर गया है।

विज्ञापन

चार दिन पहले 24 मार्च 2024 को सिरौलीकलां निवासी मो. साद और उसकी बहन अनम अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए गौला नदी के किनारे गए थे। गर्मी अधिक होने पर दोनों गौला नदी में नहाते लगे और इसी दौरान गहरे पानी में दोनों डूब गए थे। वहीं बुधवार को गांव के बुजुर्ग इश्तेयाक अहमद, शरीफ अहमद मलिक आदि ने बताया कि आम तौर पर गांव के बच्चे इस नदी में नहाने के लिए नहीं जाते हैं। बताया कि इस तरह की यह पहली दर्दनाक घटना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें