फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुलाबघाटी में दो कार टकराईं, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुलाबघाटी में ओवरटेक करने के चक्कर में दो कार टकरा गईं जिससे मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से कारों को वहां से हटाया तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे काठगोदाम के पास गुलाबघाटी में दो कारें आपस में टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों कारें आमने-सामने से आ रही थीं। दोनों ही चालक आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक करना चाहते थे। जिससे दोनों में भिड़ंत हो गई। कार टकराने के बाद दोनों कार स्वामी आपस में झगड़ने लगे। टक्कर से क्षतिग्रस्त कार बीच सड़क पर जाम हो गईं। इससे मौके पर वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर काठगोदाम पुलिस पहुंच गई। कुछ देर तक कारों को हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस ने क्रेन मंगाई और कारों को हटाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुला। हालांकि लंबे समय तक जाम लगे रहने की वजह से नैनीताल और भीमताल रूट पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कोट =
गुलाबघाटी में दो कारें आपस में भिड़ गई थीं। घटना शाम की है। क्रेन की मदद से कारों को वहां से हटाया गया और जाम खुलवा दिया गया। -हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी
==


रक्षाबंधन होने की वजह से वाहनों की संख्या बढ़ी
हल्द्वानी। 31 अगस्त को रक्षाबंधन होने की वजह से वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर लोग त्योहार के चलते घर जा रहे हैं। जिस वजह से काठगोदाम क्षेत्र में सुबह से ही जाम की स्थिति बन रही थी। हालांकि शाम को जब कारें टकराईं तो काफी देर तक जाम लग गया।

हल्द्वानी से निकली बस दो घंटे में रानीबाग तक पहुंची
हल्द्वानी। जाम की वजह से परिवहन निगम की बसें काफी प्रभावित हुई हैं। हल्द्वानी से नैनीताल के लिए एक बस पांच बजे निकली जो जाम की वजह से रानीबाग में सात बजे फंसी रही। बाद में वह बस नैनीताल रवाना हुई है। इसके अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत से आनी वाली बसें भी जाम की वजह से फंसी रहीं। यात्री सीजन होने की वजह से यात्री बस में परेशान में हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें