फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी। फोटो संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर नैनीताल को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को एसटीएफ देहरादून ने गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल पुलिस ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर नैनीताल लाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


17 जुलाई को नैनीताल पुलिस की ऑफिशियल फेसबुक आईडी के मैसेंजर पर नितिन शर्मा नामक यूजर ने नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट कर शहर को उड़ाने की धमकी दी थी और इसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से लेने के मैसेज किए थे। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण नैनीताल पुलिस की आईडी संचालित करने वाले कांस्टेबल अनिल राणा ने मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने साइबर सेल हल्द्वानी को घटना के बारे में बताया और 23 जुलाई को तल्लीताल थाने में आईटी एक्ट की धारा 66 एफ के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। देहरादून स्थित स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया। एक को दस्तावेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण का दायित्व सौंपा गया था जबकि दूसरी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी के आंध्र प्रदेश में होने के सुराग मिले। इसके बाद दून एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश में डेरा डाला और लगभग 20 दिन तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान कर ली।

इसी सोमवार को एसटीएफ की टीम ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम आरोपी युवक को लेकर मंगलवार शाम नैनीताल पहुंची। तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि आरोपी नितिन शर्मा मूल रूप से बलजीत नगर थाना पटेल नगर नई दिल्ली का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में सीओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून अंकुश मिश्रा, निरीक्षक विकास भारद्वाज, एसआई राजेश ध्यानी, राजीव सेमवाल, शादाब अली शामिल थे।
विज्ञापन



100 नंबर पर कॉल कर कई बार दे चुका है धमकी
नैनीताल। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नितिन पूर्व में 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी धमकी दे चुका है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया है। इससे पूर्व भी चार अक्तूबर 2022 को उसने नैनीताल कंट्रोल रूम में फोन कर विभिन्न जगह पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। नितिन शर्मा ने बताया कि उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम खालिद रखा है। आंध्र प्रदेश में भी वह खालिद नाम से ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें