फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजून क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत, पांच लोग घायल

Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बजून क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे पार्क दूसरे वाहन से टकराने के बाद पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



पंचकुला निवासी राकेश अल्मोड़ा के भिकियासैण में बैंक में तैनात है। रविवार को वह अपनी कार से मंगेतर पुष्पलता के साथ कैंची धाम जा रहे थे। बजून क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्पलता को उल्टी आने लगी तो उन्होंने कार सड़क किनारे पार्क कर ली। पुष्पलता उल्टी करने बाहर उतरी ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर मारने के बाद कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे में पुष्पलता और दूसरी कार में सवार चालक गाजियाबाद नोएडा निवासी सुरजीत सिंह, विनय राठी, मोहित शर्मा और मोहित मलिक भी घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए और कार में सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। पुष्पलता घायल होने के बाद अचेत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के इलाज के बाद कोतवाल हेम पंत ने हादसे की जानकारी ली। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक इलाज दिया गया है। मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवा दिया है। पूछताछ पर कार की गति तेज होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें