फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टोंटी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 14 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुखानी पुलिस ने अमृताश्रम के समीप शनिवार की रात चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने टीपीनगर की एक और मुखानी क्षेत्र के दो घरों मेें चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस इस मामले में एक पलंबर सहित दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष संजय पांडेय, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह और  सुशील जोशी गश्त कर रहे थे। अमृताश्रम के समीप पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया।

 पकड़े गए लोगों में जवाहरनगर निवासी मोनीश पुत्र इब्राहिम और मनोज बख्शी पुत्र सुखलाल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से काफी संख्या में चोरी की टोंटियां, चाकू, बर्तन, पेचकश रिंच सहित काफी सामान बरामद किया।
विज्ञापन


पूछताछ से पता चला कि दोनों टीपीनगर निलियम कालोनी निवासी  डॉ. नरेंद्र सिंह कार्की, मुखानी के छड़ैल नायक और प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में हुई चोरी को स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि वे पलंबर सद्दाम के इशारे पर काम करते थे।

क्योंकि पलंबर को टोटियों के बारे में जानकारी होती है। चोरी के माल को बनभूलपुरा का सरताज खरीदता और बेचता था। पुलिस ने सरताज और सद्दाम की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें