फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Accident: पिकअप की टक्कर से 2 युवकों की मौत, बाइक से चोरगलिया की तरफ जा रहे थे; गौलापार में हुआ हादसा

Fri, 13 Jun 2025 10:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सड़क हादसे में बरेली व बहेड़ी के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गौला पुल से चोरगलिया की तरफ जा रहे थे तभी पिकअप से टकराने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में सड़क हादसे में बरेली व बहेड़ी के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गौला पुल से चोरगलिया की तरफ जा रहे थे तभी पिकअप से टकराने के कारण हादसा हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार दोनों मजदूरी करते थे और जब हादसा हुआ तब वे लिंटर का सरिया बांधने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


फिरोज (35) पुत्र छोटे खां निवासी फरीदपुरा चौधरी इज्जतनगर बरेली बृहस्पतिवार सुबह अपने साथी सुब्हान (17) पुत्र रईस अहमद निवासी गिरधरपुर बहेड़ी के साथ बाइक से चोरगलिया जा रहे थे। तभी देवला तल्ला पजाया के पास पहुंचते ही ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सिलिंडर से भरी पिकअप से टकरा गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसओ काठगोदाम पंकज जोशी ने बताया कि पिकअप कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं सौंपी गई है। इधर हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के गांव से बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुब्हान कुछ दिन पहले ही यहां काम करने आया था। फिरोज अपनी ससुराल में रहता था। सुबहान भी उसके साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें