रामनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में रेलवे पड़ाव निवासी राजेंद्र सिंह राणा को 39 पाउच, तुमड़िया डाम मालधन निवासी चीकू सिंह को 50 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।