रामनगर। पीरूमदारा चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट डंपर की टक्कर लगने से खराब हो गई है। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि डंपर के टकराने से लाइट खराब हुई है। जल्द ही ट्रैफिक लाइट को ठीक कराया जाएगा। यातायात संचालन में कोई परेशानी नहीं हो रही है।