फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरी की पांच बाइकों सहित दो गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने पंतनगर के दो युवकों को चोरी की पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंतनगर और सितारगंज में पहले भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार के तहत बेनी मजार के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मनोज प्रसाद निवासी झा कॉलोनी थाना पंतनगर तथा अजय कुमार निवासी पंतनगर को रोका गया तो उनके पास चोरी की बाइक मिली।
दोनों की निशानदेही पर पराग फॉर्म के जंगल से चोरी की चार और बाइकें बरामद हुईं। बरामद बाइकों में एक किच्छा से और दो थाना ट्राजिंट कैम्प से चुराई गई थीं। साथ ही एक बाइक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से चुराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि बरामद सभी बाइक स्पलेंडर हैं। आरोपी नशे के लिए बाइक चोरी कर उसे बेचते थे। दोनों बाइक चोरी में पहले भी जेल जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें