फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 से खुल जाएंगे बिजरानी और सीतावनी जोन

Thu, 10 Oct 2024 06:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी और रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


मानसून सीजन शुरू होते ही कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान रात्रि विश्राम भी नहीं कराया जाता है। कॉर्बेट पार्क से सटे सीतावनी और फाटो जोन भी पर्यटकों के भ्रमण के लिए बंद कर दिया जाता है। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि कॉर्बेट के बिजरानी जोन को खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

ढिकाला खुलने के साथ ही सर्पदुली, गैरल, खिनानौली, बिजरानी, झिरना और ढेला में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए गेस्ट हाउसों की मरम्मत, सोलर फेंसिंग आदि को बेहतर किया जा रहा है। वहीं, सीतावनी जोन में 15 अक्तूबर से पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे। बिजरानी जोन में सुबह और शाम की पाली में 30-30 जिप्सियां पर्यटकों को लेकर जाएंगी। वहीं सीतावनी जोन में सुबह और शाम की पाली में 110-110 जिप्सियाें को सफारी वाले रास्तों पर जाने की अनुमति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें