फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन्य जीव कंकाल मिलने के मामले में रिजॉर्ट संचालक सहित दो गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 05:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बजून ग्राम सभा के घिंगारी तोक स्थित रिजॉर्ट में अनियमितता के मामले में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वन विभाग ने मौके से भारी मात्रा में लकड़ी, वन्य जीव के कंकाल व अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर बीते 23 अप्रैल को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बजून के घिंगारी स्थित ट्विलाइट रिजॉर्ट का निरीक्षण किया था। उन्होंने रिजॉर्ट में कई अनियमितताएं देखी थी। मौके से वन भूमि का कटान कर रास्ते का निर्माण के साथ भारी मात्रा में तख्ते व जलाने के लिए लकड़ी बरामद की गई थी। जिस पर आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आयुक्त के निर्देश के बाद वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच की। 25 अप्रैल को रिजॉर्ट से भारी मात्रा में लकड़ी मिली। जिस पर विभाग ने अधौड़ा निवासी रिजॉर्ट स्वामी धर्मेंद्र सिंह समेत चंदन सिंह, कर्मचारी टोपा बहादुर शाही और स्वदेश बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को टीम ने क्षेत्र से चंदन सिंह व टोपा बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है। मौके से चीड़ के 723 तख्ते, आठ चीड़ की बल्ली सहित वन्य जीव के कंकाल और काकड़ के दो सींग बरामद किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें