फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑनलाइन सट्टेबाजी में दो गिरफ्तार, आईपीएल मैचों पर लगवा रहे थे सट्टा

Sun, 24 May 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बरी के पास कार में ऑनलाइन आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी कर रहे सितारगंज के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 40,000 रुपये, मोबाइल और कार बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना पुलभट्टा पुलिस के अनुसार पुलिस टीम बरी में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रुद्रपुर एसओजी के दिनेश चंद्र अपनी टीम के साथ सादे वस्त्रों में पहुंचे। बाद में टीम ने बरी के पास एक कार में बैठे हिमांशु रस्तोगी निवासी वार्ड तीन इस्लामनगर, पहाड़ी कॉलोनी सितारगंज और दूसरा सौरभ कुमार निवासी कुंवरपुर सिसैया थाना सितारगंज से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें