रामनगर। पुलिस ने रामनगर के दो आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए दोनों को छह माह के लिए जिलाबदर करने की कार्रवाई की है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अपराधों को कम करने और शातिर आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल निवासी छोई और मूल बाजपुर निवासी केवल सिंह के खिलाफ चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पूछड़ी निवासी इमरान के खिलाफ शराब की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें पुलिस टीम की ओर जिले की सीमा से बाहर कर छह माह तक जिलाबदर करने की कार्रवाई की है।