फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर से मोबाइल और पर्स चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 03:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र से घर में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजपुरा वार्ड 12 निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 16 अक्तूबर की रात घर से उनके पिता का मोबाइल और कमरे में रखा पर्स चोरी हो गया था। पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी से पहचान की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मुकेश उर्फ चिकारा निवासी मैलानी लखीमपुर खीरी हाल निवासी लामाचौड़ और अभिषेक निवासी राजपुरा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें