फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनसे लाखों की नकदी व जेवर भी बरामद हुए हैं। 21 जुलाई को पीरूमदारा निवासी गौरव नैनवाल ने पुलिस को घर में हुई चोरी के बाबत तहरीर सौंपी थी। 26 जुलाई को पीरूमदारा निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर देकर घर से नकदी और सामान चोरी होने की शिकायत की थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से फौजी कॉलोनी निवासी नन्हे उर्फ सलीम व चिल्किया निवासी जावेद को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें