फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 02 Sep 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नंदा देवी महोत्सव में पंच आरती करते न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही वोट का अधिकार यात्रा के दौरान संबंधित मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की भाजपाइयों ने निंदा की है। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में मल्लीताल पंत पार्क में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। सभा में विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पीएम की माता के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह महिला शक्ति ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष का अपमान है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि अभद्र भाषा ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र कलंकित किया है। वहां नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, शांति मेहरा, दिनेश आर्या, जीवंती भट्ट, नीतू जोशी, गजाला कमाल आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें