हल्द्वानी। केजीएम बॉक्सिंग एकेडमी काठगोदाम से प्रशिक्षण ले रहे अमन कुमार व आयुष कुमार का नेशनल सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी जुड़वा भाई हैं। कोच पंकज कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ी निवासी अमन व आयुष सात अगस्त से 14 अगस्त तक नोएडा में होने वाली बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, ललित प्रसाद, विधायक सुमित हदयेश, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला आदि ने हर्ष जताते हुए दोनों भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।