फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नगर निगम की कार्यप्रणाली से पार्षद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के मानपुर वार्ड की पार्षद भागीरथी देवी ने निगम प्रबंधन पर कोई भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निगम का ग्रीन हल्द्वानी क्लीन हल्द्वानी नारा भी खोखला साबित हो रहा है। कहा कि नए बोर्ड के गठन के बाद से निगम स्तर से उनके वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है। देवलचौड़ चौराहे में लंबे समय से कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं। कहा कि जब वह शिकायत लेकर तहसील दिवस में पहुंची तो वहां भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें