फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भेड़ बकरी की तरह 13 की क्षमता वाले वाहन में ठूंस दिए 25 स्कूली बच्चे

Fri, 14 Aug 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल भ्रमण के दौरान एक स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए पकड़ा। वाहन में 13 बच्चों की क्षमता के बावजूद 25 स्कूली बच्चे सवार थे जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। आयुक्त ने इसे स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

आयुक्त रावत ने वाहन संख्या यूके 01टीए-6767 (मैक्स कैब) को निरीक्षण के दौरान देखा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से जिले में प्रवर्तन की कार्रवाई नियमित रूप से नहीं की जा रही है। भविष्य में इस प्रकार की किसी घटना से दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
आयुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक (यातायात) को स्कूल आने-जाने वाले सभी वाहनों की नियमित और सघन जांच करने को कहा। विशेषकर उन वाहनों पर ध्यान देने को कहा गया है जिनमें ओवरलोडिंग की जा रही है। अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें