फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के दो दुकानों से चोरी

Mon, 04 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास मिठाई की दो दुकानों से 43 हजार की नगदी और हजारों का सामान उड़ा लिया। चोर छत के गेटों को तोड़कर दुकानों में घुसे थे। बताया जाता है कि चोरों ने मिठाई भी खाई और डिब्बों में भरकर भी ले गए। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गली नंबर तीन निवासी कमल सुखीजा और समता आश्रम गली शिवाजी कालोनी निवासी प्रीतम लाल की मंगलपड़ाव में एक दूसरे से सटी मिठाई की दुकानें हैं। शनिवार रात चोर पेशाबघर के पाइप के सहारे प्रीतम लाल की दुकान की छत पर चढ़ गए। छत का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में घुसे। गल्ले से 8,500 रुपये, चाकलेट, बर्फ तोड़ने का सूजा सहित अन्य हजारों रुपये का सामान बटोर ले गए। प्रीतम की दुकान की छत से चोर कमल सुखीजा की दुकान की छत पर पहुंचे। चोरों ने लोहे का दरवाजा रॉड से उखाड़ दिया।

इसके बाद चोर मिठाई की दुकान में घुसे और 35 हजार रुपये नगदी, टीवी का सेटटॉप बाक्स सहित अन्य सामान समेट ले गए। व्यवसायी का कहना है कि पांच दशकों के दौरान पहली बार उसकी दुकान में चोरी हुई है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलपड़ाव चौकी की पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस इस मामले में पांच संदिग्ध पुराने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।    
विज्ञापन


लूट के बाद चोरी बनी चुनौती 
जिला पुलिस अभी भोटिया पड़ाव स्टैंड के समीप हुई ढाई लाख की लूट का खुलासा नहीं कर पाई है। इस बीच चोरों ने मंगलपड़ाव चौकी के समीप दो दुकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस का मानना है कि दोनों गैंग बाहर से जुड़े हैं। पिछली बार भी छोटा हाथी लेकर चोरों का गैंग पहुंचा था। मंगलपड़ाव स्थित तीन दुकानों में चोरी के बाद इस घटना का खुलासा हुआ था। इस गैंग ने रोड की कई दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। फिर भी चोरों का गैंग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें