फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नलकूप दे रहे जवाब, ठंड में सूख रहे हलक

Wed, 27 Dec 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान और सिंचाई विभाग के नलकूपों के खराब रहने से शहर और ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मंगलवार को देवखड़ी, भगवानपुर जमन सिंह और रामड़ी जसुआ के नलकूप खराब होने से करीब 15 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पाया। परेशान लोग सर्दी के मौसम में भी टैंकरों के माध्यम से पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा देवखड़ी स्थित नलकूप 15 दिन पहले खराब हुआ था। इसे ठीक किया तो फिर खराब हो गया। हिम्मतपुर में भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को निजी टैंकरों से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। जल संस्थान कार्यालय में जेई एमसी सती को ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में पहले नलकूप के माध्यम से आपूर्ति सुचारु रूप से होती थी लेकिन दो बार खराब होने के बाद नलकूप की क्षमता को कम कर दिया गया जिससे अब आपूर्ति नहीं हो पा रही वहीं टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण हर रोज 700 रुपये का भुगतान कर प्राइवेट टैंकर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि एलआईसी के पास दो लीकेज ठीक किए गए।



पेयजल आपूर्ति के लिए दिया ज्ञापन

हिम्मतपुर मल्ला के नलकूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाने से परेशान लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान के कार्यालय पहुंच कर आपूर्ति सुचारु कराने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र सिंह बर्गली, सुशील भट्ट, रमा पाठक, खष्टी मेहरा, गीता गैड़ा समेत कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वि शंकर लोशाली ने बताया कि देवखड़ी की आधी आबादी को हाइडिल के नलकूप से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। हिम्मतपुर में नए नलकूप के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। लोगों के घरों तक रोटेशन और टैंकरों के माध्यम से पानी बांटा जा रहा है। क्षेत्र में उपयोग बढ़ने और किरायेदारों के अलावा दूसरे खर्चों के बढ़ने के चलते आपूर्ति की समस्या आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें