फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं में अवैध लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा

Fri, 27 Nov 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। वन विभाग ने बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे एक लकड़ी लदे ट्रक को पिपलिया बैरियर पर पकड़ लिया। ट्रक में आम, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों की 29.61 घन मीटर अवैध लकड़ी बरामद हुई, जिसका परिवहन भी नहीं था। टीम ने ट्रक को लालकुआं स्थित रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि बुधवारकी रात उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की ओर आ रहे ट्रक को पुलभट्टा बैरियर पर जांच के लिए रोकने के लिए इशारा किया गया लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर टीम ने पीछा कर पिपलिया बैरियर पर घेर लिया। लेकिन चालक कूदकर भाग गया। ट्रक में भारी मात्रा में सोख्ता और जलौनी लकड़ी पाई गई। इसमें आम, नीम, सुबबूल और पाकड़ जैसी प्रजातियों की लकड़ी शामिल थी।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें