फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन-वे से परेशानी, जाम में पसीना-पसीना हुए यात्री

Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में वन-वे सिस्टम लागू होने से नैनीताल, जंगलियागांव, चनौती, भीमताल मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अपराह्न चार बजे बाद पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को काठगोदाम में रोक दिया गया।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत और हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि वन-वे व्यवस्था के चलते रोडवेज डिपो ने जंगलिया गांव, चनौती वाली बसों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही रवाना कर दिया था लेकिन पहाड़ से लौट रहे सैलानियों के वाहनों के रैले के कारण पांच बसों को काठगोदाम में रोक दिया गया। करीब एक घंटा जाम में फंसे के बाद ये बसें जिले के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हो पाई। स्थिति को देखते हुए रोजाना सेवा वाली अन्य बसें रूट पर नहीं भेजी गईं।
इधर, रविवार को दिन दिल्ली रूट की रोडवेज बसों में यात्रियों की मारामारी रही। बसअड्डे से दिल्ली रूट पर रोडवेज की 45 बसें संचालित की गईं। इनमें पांच वॉल्वो और दो एसी बसें भी हैं। ऑनलाइन बुकिंग वाली बसों की सभी सीटें पहले ही बुक हो गई थी। केवल साधारण सेवा वाली बसों में यात्रियों को जगह मिली।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-रानीखेत का किराया 100 रुपये बढ़ाया
वीकेंड पर उमड़ी भीड़ का टैक्सी संचालकों ने भी फायदा उठाया। अल्मोड़ा-रानीखेत का प्रति यात्री किराया रविवार को 500 रुपये वसूला गया जो सामान्य दिनों से 100 रुपये अधिक है। हालांकि टैक्सी संचालक इसका कारण जाम के कारण अधिक ईंधन फुंकना बता रहे हैं। उनका कहना है कि तीन घंटे का सफर टैक्सियां छह से सात घंटे में तय कर रही हैं। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि कैंची धाम और अन्य पर्यटक स्थलों में जाने के लिए मनमाना किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन जाम की समस्या का स्थायी समाधान भी जरूरी है। जाम के कारण टैक्सी कारोबार बुरी तरह प्रभावित है, पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। जिस टैक्सी में 1200 रुपये का ईंधन लगता था वह जाम के कारण 1800 रुपये पहुंच गया है।

वीकेंड पर पर्वतीय मार्गोँ पर जाम के चलते डायवर्जन किया गया है। संभवत इसी वजह से टैक्सी का किराया बढ़ाया होगा। सोमवार को अभियान चलाकर इसकी जांच कराई जाएगी। - अरविंद पांडे, आरटीओ प्रवर्तन, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें