किच्छा। बुधवार रात आजाद नगर में शॉर्ट सर्किट से भूसे से भरी ट्राॅली में आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर आग से बचा लिया लेकिन ट्रॉली पूरी तरह जल गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फायर विभाग की टीम के अनुसार धर्मवीर अपनी ओवर हाइट भूसा लदी ट्रॉली के साथ रुद्रपुर की ओर जा रहा था। रात आठ बजे सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार ट्रॉली से टकरा गई जिससे भूसे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई।
चालक ने किसी तरह ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग करके बचा लिया और सूचना फायर विभाग को दी। फायर विभाग के मदन सिंह ने बताया कि आग को बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।