भवाली (नैनीताल)। श्री अरविंदो आश्रम दिल्ली ब्रांच की ओर से सोमवार को मधुबन आश्रम तल्ला रामगढ़ के आश्रम वासियों ने श्री अरविंदो की 150वीं वर्षगांठ और भारत के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से तल्ला रामगढ में तिरंगा यात्रा, मार्च पास्ट और वंदे मातरम का आयोजन किया गया।
निदेशक डॉ. अंजू खन्ना के नेतृत्व में मार्च पास्ट करते हुए सनराइज पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, ग्लोबल एकेडमी और विद्या मंदिर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर आश्रम की ओर से ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से स्वरोजगार को समर्पित योजना ‘प्रोजेक्ट खुशहाली’ का भी प्रक्षेपण किया गया। इस योजना की सदस्य महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अरविंदो आश्रम से विजयलक्ष्मी, अमित अग्रवाल, उत्तम, निर्मला, निहारिका, कविता, अमर सिंह, लालू यादव, रतिकांत, देवेंद्र, दोइतरी, चैतन्य, भगवान, कमल, भुवन, भोपाल, अर्पित, सुमित, सौरव, रोहित, संजय, सनी शामिल रहे।
खुशाली कम्यूनिटी वूमेन से हेमा, मंजू, सुंगधा, खुशबू, कामिनी, विमला, कविता, सरिता, शोभा, भावना, हेमलता, कविता, गीता, पुष्पा, विद्या, रूपा, अनिता, बसंती, दीपा, दीक्षा, पार्वती, प्रेमा, मीना मौजूद रहे।
तल्ला रामगढ़ के श्री अरविंदो आश्रम की निदेशक डॉ अंजू खन्ना के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मौजूद महिला?- फोटो : BHIMTAL