नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को कोरोना काल में दिवंगत हुई आशाओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तल्लीताल डांठ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने दिवंगत आशाओं के परिजनों को दस दस लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। कहा कि कोरोना काल में पूरे देश में बिना किसी सुविधा के अग्रिम मोर्चे पर डटी कई आशा बहनों की मौत हुई है। उन्हें सम्मान और उनके शोक में डूबे परिजनों को सामाजिक सुरक्षा देने से सरकारें भाग रही हैं। कहा कि आशाओं की मौत से जुड़े आंकड़े भी सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर सुमन बिष्ट, कमला डालाकोटी, रमा कैड़ा, चंद्र सती, विमला ठठोला, सरिता कुरिया, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहीं। (संवाद)