फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल: डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि दी गई, यूकेडी और विभिन्न दलों के लोग शामिल

Thu, 12 Nov 2026 04:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता और नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को यूकेडी कार्यकर्ताओं और विभिन्न दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की।
विज्ञापन
भीमताल में यूकेडी नेता नारायण जंतवाल को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल को यूकेडी कार्यकर्ताओं और विभिन्न दलों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की। यूकेडी के नीति निर्धारण समिति अध्यक्ष डॉ सुरेश नेगी ने कहा कि यूकेडी को मजबूत बनाने में डॉ नारायण सिंह जंतवाल का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि डॉ नारायण सिंह जंतवाल के निधन से पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र जोशी, हरीश अधिकारी, प्रेम सिंह कुल्याल, लोकेश वर्मा और नीरज बिष्ट ने कहा कि जंतवाल बेहद ईमानदार नेता थे। जंतवाल ने जनता के हितों में काम करके प्रदेश में अपनी छवि सबसे अलग बनाई। राज्य आंदोलनकारी चंदन बिष्ट, बीडी पलड़िया, योगेश तिवारी ने कहा कि जंतवाल ने नैनीताल का विधायक रहते हुए बेहतर विकास कार्य किए और उन्होंने कभी दलगत राजनीति नहीं की। इस दौरान नवीन ममगांई, कुलदीप सिंह, केसी सुयाल, मनोज भट्ट, लोकेश तिवारी, नवीन आर्या, नंदन सिंह मेहरा, गोविंद सिंह, मीनाक्षी भगत, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें