फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डांठ में चौराहे के चौड़ीकरण से पहले होगा यातायात व्यवस्था का ट्रायल

Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोनिवि की ओर से तल्लीताल चौराहे में चौड़ीकरण कार्य से पहले डिजाइन बनाकर यातायात संचालित किया जाएगा। चार से छह अप्रैल तक चौराहे का डिजाइन तैयार होगा।
विज्ञापन


नैनीताल शहर को जाम मुक्त रखने के लिए सात चौराहों का चौड़ीकरण किया जाना है। लोनिवि की 5.49 करोड़ के प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से तल्लीताल डांठ के लिए बनाया गया डिजाइन यातायात व्यवस्था को संभाल पाएगा या नहीं, इसका पहले ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद ही मौके पर निर्माण कार्य होगा। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि नोएडा की संस्था के सदस्य तल्लीताल डांठ में डिजाइन बनाकर एक सप्ताह तक यातायात संचालन का ट्रायल करेंगे। ट्रायल सफल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार से छह अप्रैल तक सड़क में डिजाइन बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद एक सप्ताह तक यातायात चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें