फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिनभर जाम, पर्यटन कारोबारियों का दौड़ा काम

Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सप्ताहांत से पहले ही सैलानियों की आमद बढ़ने से पिकनिक स्पॉट गुलजार होने लगे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम तक सैलानियों का आगमन जारी रहा। जिसके चलते नैनीताल के छोटे-बड़े पार्किंग स्थल पैक हो गए। ऐसे में दिनभर नगर की सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही नैनीताल में सैलनियों का आना शुरू हो गया था। निजी वाहनों के साथ ही सैलानी टैक्सी व रोडवेज बसों के माध्यम से नैनीताल पहुंचे। सैलानियों के वाहनों का दबाव बढ़ने से मालरोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व मस्जिद तिराहे के पास आंशिक जाम की स्थिति बनी। इसी बीच दोपहर के बाद डीएसए मैदान, मैट्रोपोल होटल कंपाउंड समेत सभी छोटे-बड़े पार्किंग स्थल पैक हो गए। इधर, पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
नौकायन का लिया आनंद
नैनीताल। यहां पहुंचे सैलानियों ने नौकायन का आनंद लिया। इसके साथ ही मां नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ के साथ ही चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बारापत्थर, बॉटनिकल गार्डन में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


भीड़ देख बढ़े कमरों के दाम
नैनीताल। नैनीताल में सैलानियों की आमद बढ़ने के चलते नैनीताल में होटलों, होम स्टे के कमरों के दाम बढ़ गए। जहां सुबह के समय कमरा 1000 से 1500 का मिला तो वहीं शाम को उसी कमरे के रेट 15 सौ से दो हजार हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें