हल्द्वानी। बारिश के बीच टांडा बैरियर के पास बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। पुलिस ने दमकल टीम को बुलाकर पेड़ कटवाया। इस कार्य में करीब दो घंटे लग गए। इस दौरान रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर हल्द्वानी से रुद्रपुर आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गईं।
दोनों तरफ का ट्रैफिक रुकने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर कोतवाल उमेश मलिक, एसएसआई महेंद्र प्रसाद और टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने यातायात सुचारु कराया। संवाद