हल्द्वानी में हो रही मूसलाधार बरसात में बच्चे को भीगने से बचाने का प्रयास करती माँ। संजय कुम
हल्द्वानी। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों और गलियों में हल्का जल भराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण कारोबारी गतिविधियां भी मंदी रही। भारी बारिश से गौला नदी उफान पर आ गई है।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी नगर सहित कई अन्य हिस्सों में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहन कम नजर आए और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ जगहों पर नालियां चोक होने से कूड़ा-कचरा सड़क पर फैला नजर आया। बारिश के बाद गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि रकसिया, कलसिया और देवखड़ी नाले का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। तपोवन और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी स्थितियां सामान्य हैं। उन्होंने लोगों से भारी बारिश के कारण बारिश को देखते हुए सावधान रहने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।