फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठंडी सड़क में टूटी पहाड़ी का ट्रीटमेंट शुरू

Fri, 12 Jan 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क क्षेत्र में वर्ष 2021 में केपी छात्रावास के नीचे क्षतिग्रस्त पहाड़ी का सिंचाई विभाग ने स्थायी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। 10 करोड़ के बजट से एक साल के भीतर कार्य पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन


सितंबर 2021 ठंडी सड़क स्थित पाषण देवी मंदिर के पास केपी छात्रावास के नीचे भूस्खलन होने से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया था। इससे छात्रावास भवन भी खतरे की जद में आ गया था। वहीं ठंडी सड़क पर आवाजाही बंद हो गई थी। अस्थायी ट्रीटमेंट के बाद सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर पहाड़ी की मरम्मत का काम सिंचाई विभाग को सौंप दिया गया। सिंचाई विभाग ने 12 लाख मार्च 2022 में सड़क पैदल आवाजाही के लिए खोल दी थी। विभाग ने पहाड़ी के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए डीपीआर बनाकर 10 करोड़ के बजट की मांग की थी। पिछले साल सितंबर में बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने जनवरी में पहाड़ी का स्थायी इलाज शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि शासन से 10 करोड़ मिलते ही पहाड़ी का स्थायी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। शुरुआत में पहाड़ी में सेल्फ ड्रीलिंग विधि से एंकर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद माइक्रो पाइलिंग, आरसीसी रिटर्निंग वॉल और ग्रेबियन वॉल लगाकर पहाड़ी की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें