फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोहरे से निपटने के लिए परिवहन ने की तैयारियां

Thu, 04 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुमाऊं मंडल की सभी बसों के लिए 200 फॉग लाइटें और 150 ऑलवेदर लाइट काठगोदाम वर्कशॉप में पहुंच चुकी हैं। इसमें से 68 लाइटों को डिपों में दे दिया गया है। साथ ही बसों में रेडियम भी लगवाए जा रहे हैं। इससे बसों की गति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मंडल तकनीकी प्रबंधक टीकाराम ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे का प्रभाव अधिक रहता है। कोहरे के दौरान सुरक्षित और संरक्षित संचालन में फॉग लाइट व ऑलवेदर लाइटों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही बसों में लगे रेडियम से कोहरे में आने जाने वाली गाड़ियों को देखने में आसानी होगी। इससे सड़क दुर्घटना के होने की आशंका कम रहेंगी। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी नौ डिपों से सूची मंगवाई गई है। इसमें काठगोदाम से 10, हल्द्वानी 10, भवाली 10, रानीखेत सात, बागेश्वर आठ, अल्मोड़ा चार, रुद्रपुर छह, रामनगर आठ और काशीपुर डिपो से पांच लाइटों की मांग की गई हैं। बताया कि मांग के हिसाब से सभी डिपों को लाइटें दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें