फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक पर असलहा तानने वाले वन दरोगा का तबादला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर बंदूक तानने वाले वन दरोगा का तबादला दूसरी रेंज में कर दिया गया है। यह आदेश तराई पूर्वी वन प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी नीतिश मणि त्रिपाठी ने जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश में कहा कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं में वन दरोगा पर ढाबा संचालक की कनपटी पर बंदूक रखकर मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ढाबा स्वामी की ओर से लालकुआं थाने में तहरीर भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि खाने का बिल मांगने पर वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी थी।
आदेश में कहा गया कि वन दरोगा ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत संख्या 125123 के अनुसार अवैध खनन में वन दरोगा परिहार की संलिप्तता है। इसमें शिकायतकर्ता को खनन माफिया की ओर से मारने की धमकी मिली है। आदेश में कहा गया है कि इन कृत्यों से विभाग की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त से अनुमोदन प्राप्त करते हुए संबंधित वन दरोगा का तबादला गौला रेंज से किलपुरा रेंज में किया जाता है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें