फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोहरे में 250 जीपीएस फॉग सेफ डिवाइस के साथ होगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में कुल 250 जीपीएस फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था की गई है। सभी प्रकार के सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगावाई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे का प्रभाव अधिक रहता है। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारियां कर ली है। कोहरे के दौरान सुरक्षित, संरक्षित और अपेक्षाकृत तेज ट्रेन के संचालन में आधुनिक जीपीएस से लैस फॉग सेफ डिवाइस का महत्वपूर्ण योगदान है। इस डिवाइस का प्रयोग करने से पहले कोहरे के दौरान ट्रनों की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा अनुमेय थी। अधिकतम अनुमेय गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई है। लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों की काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें