फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुंबई के लिए रामनगर से नहीं, काशीपुर से मिलेगी ट्रेन

Mon, 11 Dec 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक को 12 दिसंबर से 25 जनवरी 2024 तक ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से संचालित होने वाली चार रेल गाड़ियों के आवागमन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जा रहा है। शार्ट टर्मिनेशन के तहत बांद्रा टर्मिनस से 14, 21, 28 दिसम्बर और चार, 11 एवं 18 जनवरी 2024 को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी। मुरादाबाद से 12 दिसम्बर से 25 जनवरी 2024 तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलने वाली 05367 मुरादाबाद-रामनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी रामनगर के स्थान पर काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

उन्होंने बताया कि वहीं शार्ट ओरिजिनेशन के तहत रामनगर से 18, 25 दिसम्बर एवं एक, आठ, 15 व 22 जनवरी 2024 को चलने वाली 12527 रामनगर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जाएगी। रामनगर से 15, 22, 29 दिसम्बर और पांच, 12 एवं 19 जनवरी 2024 को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रामनगर के स्थान पर काशीपुर से चलाई जाएगी। इस अवधि में यह गाड़ी रामनगर से काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें