फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाप भूमि पर किया अवैध खनन, सात लाख जुर्माना

Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
खेत में अवैध खनन की जांच करती प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के भवानीपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम के नेतृत्व में जिला खान अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। इस दौरान नाप भूमि में अवैध खनन करने का मामला सामने आने पर सात लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार भवानीपुर खुल्बे में अमरजीत सिंह ने अपनी नाप भूमि में अवैध रूप से उप खनिज का खदान करके अवैध रूप से परिवहन किया था। संयुक्त टीम की ओर से पैमाइश करने पर कुल 1735 घन मीटर उप खनिज का अवैध रूप से खुदान करके अवैध परिवहन करना पाया गया जो कि उत्तराखंड खनिज अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन का निवारण नियमावली 2021 एवं खान अधिनियम 1957 की धारा 23सी, का उल्लंघन है। संयुक्त टीम ने भू स्वामी/ खननकर्ता पर 6,99,580 रुपये अर्थदंड के रूप में आरोपित करने की संस्तुति की है।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिला खान अधिकारी ताजबर सिंह नेगी, तहसीलदार कुलदीप पांडे, नायब तहसीलदार दयालचंद मिश्रा, खनिज मोहर्रिर एवं राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में तत्काल भ्रमण कर अवैध खनन की जांच के निर्देश दिए हैं। यदि अवैध खनन या भंडारण होना पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें